Maharajganj Times

Maharajganj News :- घर लौट रहे सीएससी संचालक पर हमला, लूट का आरोप

अपराध
Thursday, 29 May, 2025
0
1450

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनरा गांव के पास गुरुवार शाम करीब सात बजे सीएचसी संचालक पर डंडे से हमला कर 2 लाख 20 हजार रुपये की लूट की वारदात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने के दो घंटे बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सोमेंद्र मीना, एएसपी सिद्धार्थ, सीओ सदर आभा सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ की। कोतवाली पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए सघन जांच शुरू कर दी है। पीड़ित जितेंद्र यादव, निवासी बागापार सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले है, गुरुवार को गोरखपुर से लौटकर अपने घर आ रहे थे। सोनरा गांव के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने डंडे से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और उनके पास मौजूद 2 लाख 20 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। घायल जितेंद्र यादव को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है, क्योंकि वारदात शाम 7 बजे की बताई जा रही है, जबकि सूचना दो घंटे बाद दी गई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

<